बॉलीवुड स्टार्स
साउथ स्टार्स टीवी सितारे बॉलीवुड फिल्म हॉलीवुड फिल्म सीरीज़ रिव्यू जियोहॉटस्टार नेटफ्लिक्स अमेज़न प्राइम ज़ी5 / सोनीलिव क्रिकेट तड़का वेब स्टोरी

धुरंधर के बाद धमाल मचने के लिए ‘बॉर्डर 2’ में अक्षय खन्ना की एंट्री, सनी देओल के साथ 28 साल बाद वापसी💥💥

On: December 24, 2025 3:23 AM
Follow Us:
Sunny Deol and Akshaye Khanna in Border 2

बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल का दौर चल रहा है, इस गणतंत्र दिवस पर जिस फिल्म का इंतजार फैंस दशकों से कर रहे हैं, एक बार फिर दर्शकों के बीच उसी जोश और जुनून को लौटाने के लिए ‘बॉर्डर 2’ तैयार है। हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ के ऐलान से तहलका मचाने वाले अक्षय खन्ना को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय खन्ना की एंट्री सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ में पक्की हो गई है। वह सनी देओल के साथ पूरे 28 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

28 साल बाद दिखेगा दो दिग्गजों की जोड़ी ‘धर्मवीर’ और ‘कुलदीप सिंह’

1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है।जिसने बहुत दिनों तक लाखो दर्सकों के दिल में जगह बनाई। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने सेकंड लेफ्टिनेंट धर्मवीर का किरदार निभाया था, जिसने हर भारतीय की आंखों में आंसू ला दिए थे। अब पूरे 28 साल बाद, अक्षय खन्ना एक बार फिर सनी देओल (मेजर कुलदीप सिंह) के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह आते ही वायरल हो गई है, क्योंकि फैंस इस क्लासिक जोड़ी को दोबारा युद्ध के मैदान में देखने के लिए बेताब हैं।

क्यों खास है ‘बॉर्डर 2’ में अक्षय खन्ना की एंट्री?

धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के किरदार को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली। अक्षय खन्ना अपनी इंटेंस एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट में उन्हें अहम भूमिका के लिए मेकर्स उन्हें कास्ट करके फिल्म के वजन को दोगुना करना चाहते हैं।

फिल्म से जुड़ी महत्वपूर्ण मुख्य बातें:

  • स्टार कास्ट: सनी देओल के साथ अब अक्षय खन्ना, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे भी जुड़ चुके हैं।
  • डायरेक्शन: इस बार निर्देशन की कमान अनुराग सिंह संभाल रहे हैं।
  • रिलीज डेट: फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
📢यह भी पढ़ें  बॉक्स ऑफिस पर Border 2 का ऐतिहासिक धमाका: 10 फिल्मों को पछाड़ बनी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वॉर फिल्म

क्या होगी फिल्म की कहानी?

कहा जा रहा है कि ‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध के उन अनसुने पहलुओं पर आधारित होगी, जिन्हें पहली फिल्म में नहीं दिखाया गया था। जहाँ पहली फिल्म ‘लौंगोवाला की लड़ाई’ पर आधारित थी, वहीं सीक्वल में भारतीय सेना के किसी अन्य पराक्रम को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा।सनी देओल एक बार फिर ताकतवर और प्रेरणादायक किरदार में नजर आएंगे, जबकि अक्षय खन्ना का रोल रणनीति और गहराई से जुड़ा माना जा रहा है।

कुल मिलाकर, ‘बॉर्डर 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि देशभक्ति, जज्बे और यादों की वापसी है—जिसका इंतजार हर सिनेप्रेमी को है।

Ankit KUMAR

मेरा नाम अंकित है, में एक प्रोफेशनल न्यूज़ राइटर हूँ, हम आपको PrimeDailyTimes.com पर तेज़, भरोसेमंद खबरें शेयर करते है ,हम मनोरंजन और खेल जैसे विषयों को सरल भाषा में कवर करते है , इस इंडस्ट्री में मुझे कई वर्षों के अनुभव है। मेरा लक्ष्य है पाठकों को रियल-टाइम, उपयोगी और निष्पक्ष खबरें उपलब्ध कराना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment