India Vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि दोनों देशो के लोगो के भावनाओं का सैलाब होता है। जब भी ये दोनों टीमें मैदान पर उतरती हैं, सड़कें सूनी हो जाती हैं और सबकी नजर टीवी स्क्रीन होती हैं। बॉलीवुड ने भी इस दीवानगी को बखूबी समझा है और कई फिल्मों में इसका उपयोग कर इस हाई-वोल्टेज राइवलरी को बड़े पर्दे पर उतारा है। ये मैच ना सिर्फ फिल्म का हिस्सा बने, बल्कि प्लॉट में इमोशंस, टेंशन और जश्न दोनों को लाने में भी कामयाब रहे।
आप भी अगर क्रिकेट प्रेमी हैं और T20 World Cup 2026 के बीच इस रोमांच को दोबारा जीना चाहते हैं, तो पेश है उन 10 बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट जिन्होंने IND vs PAK मैच के जुनून को दिखाया है ।
1. बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan)
इस फिल्म का सबसे टर्निंग पॉइंट वही था जब भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान नन्ही मुन्नी पाकिस्तान की जीत पर ताली बजाती है। यह सीन भावनाओं से भरा हुआ था। इसी सीन से पता चलता है कि वह भारतीय नहीं बल्कि पाकिस्तानी है।

2.एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (MS Dhoni: The Untold Story) IND vs PAK
कैप्टन कूल “धोनी” की इस बायोपिक में उनके करियर की शुरुआत के वो पल दिखाए गए हैं जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी की थी। मैच के असली फुटेज और सुशांत की एक्टिंग ने इसे यादगार बना दिया। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी और सुशांत राजपूत की यादगार फिल्मो मई सुमार है।
3.प्यार का पंचनामा 2 (Pyaar Ka Punchnama 2)
युवाओं के बीच यह फिल्म काफी लोकप्रिय हुई क्योंकि इसमें दिखाया गया कि कैसे एक IND vs PAK मैच के लिए लड़के अपनी गर्लफ्रेंड्स और सारे काम छोड़ देते हैं। वह ‘कॉमन रूम’ वाला मैच सीन पर आज भी मीम्स में वायरल होता है।
4.बटालियन 609 (Battalion 609)
यह फिल्म पूरी तरह से क्रिकेट के कांसेप्ट पर आधारित है, जहाँ बॉर्डर पर तैनात दोनों देशों के सैनिक युद्ध के बजाय क्रिकेट के मैदान पर अपनी जंग लड़ते हैं। यह एक अनोखा कॉन्सेप्ट था।
5.केदारनाथ (Kedarnath)
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की यह लव स्टोरी 2013 की केदारनाथ बाढ़ पर आधारित है. एक सीन में दोनों साथ बैठकर भारत-पाकिस्तान मैच देखते हैं, जो उनकी बॉन्डिंग को दिखाता है। मैच 2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का रेफरेंस है, जहां भारत ने पाकिस्तान को हराया।
6.अजहर (Azhar)
इमरान हाशमी की यह फिल्म बायोपिक मोहम्मद अजहरुद्दीन की लाइफ पर है, जिसमें कई इंडिया-पाक मैच दिखाए गए, 1986 शारजाह कप जहां अजहर ने लास्ट बॉल पर छक्का मारा।
7.दिल बोले हडिप्पा! (Dil Bole hadippa)
रानी मुखर्जी और शाहिद कपूर की यह स्पोर्ट्स कॉमेडी में वीरा लड़का बनकर इंडिया-पाकिस्तान मैच खेलती है। हालांकि यह मैच लोकल टीमो में होता है।
8.चैन कुली की मेन कुली (Chain khuli ki main khuli)
जैन खान और राहुल बोस स्टार इस किड्स फिल्म में अनाथ बच्चा इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच में खेलता है।मैच क्लाइमैक्स है। फिल्म इंडियन क्रिकेट टीम के रियल प्लेयर्स को ट्रिब्यूट देती है।
9.इक़बाल(iqbal)
इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का सीन दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है। एक गूंगे-बहरे लड़के का इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचना इस मैच को और भी खास बनाता है।
10. 83
वर्ल्ड कप बैकड्रॉप में पाकिस्तान का ज़िक्र और क्रिकेट टेंशन फिल्म को और दमदार बनाता है।ये फिल्म कपिल देव के लाइफ से इंस्पायर्ड है कैसे उन्होंने वर्ल्ड कप 1983 जितवाया था।










