बॉलीवुड स्टार्स
साउथ स्टार्स टीवी सितारे बॉलीवुड फिल्म हॉलीवुड फिल्म सीरीज़ रिव्यू जियोहॉटस्टार नेटफ्लिक्स अमेज़न प्राइम ज़ी5 / सोनीलिव क्रिकेट तड़का वेब स्टोरी

Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, क्या फिल्मों में अब नहीं सुनाई देगी उनकी आवाज ?

On: January 29, 2026 12:24 AM
Follow Us:
Arijit Singh Retirement

Arijit Singh Retirement News: भारतीय संगीत जगत मे एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने करोड़ों फैंस को मायूस कर दिया है। अपनी दिल को छू लेने वाली आवाज से सबको दीवाना बनाने वाले अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने प्लेबैक सिंगिंग (Playback Singing) से संन्यास लेने का एलान कर दिया है।

27 जनवरी 2026 की शाम को अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स X पर एक पोस्ट डालकर म्यूजिक इंडस्ट्री में खलबली मचा दी। आइए जानते हैं आखिर उन्होंने यह फैसला क्यों लिया और अब उनके फैंस उन्हें कहां सुन पाएंगे।

Arijit Singh Post: “यह एक शानदार सफर था

अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मैं यह घोषणा करते हुए खुश हूं कि मैं अब प्लेबैक गायक के रूप में नया कोई भी असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं रोक रहा हूं। यह एक शानदार सफर था।”

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, ट्विटर (X) पर #ArijitSingh और #ArjitSinghRetirement ट्रेंड करने लगा। फैंस मे मायूसी देखी जा रही है वे लगातार उनसे इस फैसले को वापस लेने की गुहार लगा रहे हैं।

आखिर क्यों लिया अरिजीत सिंह ने संन्यास का फैसला?

अरिजीत सिंह ने अपने इस फैसले के पीछे मुख्य वजहें बताई हैं, जो उनके करियर के अगले पड़ाव की ओर इशारा करती हैं:

  • स्वतंत्र संगीत (Independent Music): अरिजीत अब फिल्म गानों के बजाय खुद के कंपोजिशन और इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर ध्यान देंगे ।
  • शास्त्रीय संगीत का अभ्यास: उन्होंने इच्छा जताई है कि वह भारतीय शास्त्रीय संगीत (Indian Classical Music) की गहराई में उतरना चाहते हैं, जिसके लिए उन्हें ज्यादा समय की जरूरत है।
  • रचनात्मक संतुष्टि: अरिजीत के अनुसार, वे एक तरह के काम से जल्दी बोर होते जा रहे है और अब संगीत के क्षेत्र में कुछ नया और अलग करना चाहते है।

Arijit Singh Retirement :क्या अब कभी नहीं सुन पाएंगे अरिजीत के गाने?

घबराने की जरूरत नहीं है। अरिजीत सिंह ने सिर्फ फिल्मों के लिए नए गाने(प्ले बैक) रिकॉर्ड करने से मना किया है। उनके फैंस के लिए अभी भी कुछ रास्ते खुले हैं:

📢यह भी पढ़ें  Ikkis Movie Backlash: देशभक्ति या बेवजह का विवाद? ‘Anti-Pakistan’ डिस्क्लेमर पर सोशल मीडिया में क्यों मचा बवाल

लाइव कंसर्ट्स: अरिजीत पहले की तरह ही स्टेज शो पर लाइव कंसर्ट्स और लाइव टूर करते रहेंगे।

पेंडिंग प्रोजेक्ट्स: साल 2025 में रिकॉर्ड किए गए उनके कई गाने 2026 में रिलीज होने वाले हैं, जिनमें सलमान खान की फिल्म का गाना ‘मातृभूमि’ प्रमुख है।

अपना म्यूजिक लेबल: वह अपने खुद के म्यूजिक वीडियो और गानों के जरिए यूट्यूब पर एक्टिव रहेंगे।

Ankit KUMAR

मेरा नाम अंकित है, में एक प्रोफेशनल न्यूज़ राइटर हूँ, हम आपको PrimeDailyTimes.com पर तेज़, भरोसेमंद खबरें शेयर करते है ,हम मनोरंजन और खेल जैसे विषयों को सरल भाषा में कवर करते है , इस इंडस्ट्री में मुझे कई वर्षों के अनुभव है। मेरा लक्ष्य है पाठकों को रियल-टाइम, उपयोगी और निष्पक्ष खबरें उपलब्ध कराना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment