बॉलीवुड स्टार्स
साउथ स्टार्स टीवी सितारे बॉलीवुड फिल्म हॉलीवुड फिल्म सीरीज़ रिव्यू जियोहॉटस्टार नेटफ्लिक्स अमेज़न प्राइम ज़ी5 / सोनीलिव क्रिकेट तड़का वेब स्टोरी

Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज डेट से 6 दिन पहले ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, 60 करोड़ की एडवांस कमाई की

On: March 14, 2026 12:18 AM
Follow Us:
Dhurandhar 2 Advance Booking Collection Record Ranveer Singh

Dhurandhar 2 Advance Booking बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मच-अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को पीछे कर दिया है। फिल्म को रिलीज होने में अभी 6 दिन बाकी हैं, लेकिन इसके बिजनेस ने ट्रेड एक्सपर्ट्स के होश उड़ा दिए हैं।

भारत में अभी फिल्म के रेगुलर शोज की एडवांस बुकिंग भी पूरी तरह शुरू नहीं हुई है, फिर भी प्रीमियर शोज के लिए टिकटों की जबरदस्त बिक्री हो रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक देशभर में करीब 4.7 लाख टिकट बिक चुके हैं और सिर्फ भारत में ही फिल्म लगभग 24.4 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई कर चुकी है।कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड में एडवांस बुकिंग से फिल्म करीब 60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

पवन कल्याण की ‘OG’ का रिकॉर्ड खतरे में!

पिछले साल साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘OG’ ने पेड प्रीव्यू में 25 करोड़ का रिकॉर्ड बनाया था। अब ‘धुरंधर 2‘ प्रीमियर के बाद से जिस रफ्तार से बढ़ रही है, माना जा रहा है कि यह रिलीज से पहले ही उस रिकॉर्ड को तोड़कर भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पेड प्रीमियर बन जाएगी।

‘ धुरंधर ‘ की री-रिलीज से बढ़ा क्रेज

सीक्वल की रिलीज से पहले फिल्म का पहला भाग भी फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। धुरंधर ने अपनी पहली रिलीज में दुनियाभर में लगभग 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब इसे फिर से 500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है, जिनमें से 250 स्क्रीन्स भारत में हैं। इससे सीक्वल के लिए दर्शकों के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है. रणवीर सिंह के अलावा इसमें आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खबर है कि पहले भाग में विलेन बने अक्षय खन्ना कैमियो में दिखाई दे सकते हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

📢यह भी पढ़ें  धुरंधर के बाद धमाल मचने के लिए ‘बॉर्डर 2’ में अक्षय खन्ना की एंट्री, सनी देओल के साथ 28 साल बाद वापसी💥💥
विवरणजानकारी
रिलीज डेट19 मार्च, 2026
मुख्य कलाकाररणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल
निर्देशकआदित्य धर
OTT पार्टनरJioHotstar (अनुमानित रिलीज: मई 2026)

Ankit KUMAR

मेरा नाम अंकित है, में एक प्रोफेशनल न्यूज़ राइटर हूँ, हम आपको PrimeDailyTimes.com पर तेज़, भरोसेमंद खबरें शेयर करते है ,हम मनोरंजन और खेल जैसे विषयों को सरल भाषा में कवर करते है , इस इंडस्ट्री में मुझे कई वर्षों के अनुभव है। मेरा लक्ष्य है पाठकों को रियल-टाइम, उपयोगी और निष्पक्ष खबरें उपलब्ध कराना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment