बॉलीवुड स्टार्स
साउथ स्टार्स टीवी सितारे बॉलीवुड फिल्म हॉलीवुड फिल्म सीरीज़ रिव्यू जियोहॉटस्टार नेटफ्लिक्स अमेज़न प्राइम ज़ी5 / सोनीलिव क्रिकेट तड़का वेब स्टोरी

Dhurandhar 2 Box Office Collection: Ranveer Singh की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 3 दिनों में 500 करोड़ पार!

On: March 22, 2026 8:58 AM
Follow Us:
dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने महज 3 दिनों के अंदर वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसे छूने में बड़ी-बड़ी फिल्मों को हफ्तों लग जाते हैं। आइए जानते हैं फिल्म के अब तक के कुल कलेक्शन और टूटने वाले बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में।

Dhurandhar 2: ओपनिंग वीकेंड में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया

‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले शनिवार (Day 3) को भारत में जबरदस्त उछाल दिखाया है। ईद की वजह से भी दर्सकों मे फिल्म देखने के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। फिल्म ने तीसरे दिन करीब 113 करोड़ रुपये (Net) का कलेक्शन किया, जिसके साथ ही इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

वर्ल्डवाइड लेवल पर तो फिल्म ने और भी ज्यादा तहलका मचाया है। विदेशी बाजारों (Overseas) में फिल्म को मिली शानदार प्रतिक्रिया की बदौलत इसने 500 करोड़ रुपये (Gross) का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।

Dhurandhar 2 Day-Wise Collection (India Net.)

दिन (Day)कलेक्शन (Net)
Day 0 (Paid Previews)₹43.00 Cr
Day 1 (Thursday)₹102.55 Cr
Day 2 (Friday)₹80.72 Cr
Day 3 (Saturday)₹113.00 Cr
कुल (Total 3 Days)₹339.27 Cr

‘धुरंधर 2’ ने किये इन फिल्मों के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर

आदित्य धर की इस फिल्म ने न केवल साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग ली है, बल्कि कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है:-

War 2 को पछाड़ा: रणवीर सिंह की इस फिल्म ने ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को सिर्फ 3 दिनों में पार कर लिया है।

📢यह भी पढ़ें  The 50 शो: पहले ही दिन बाहर हुए यूटूबर वंशज सिंह, अब 49 कंटेस्टेंट के बीच छिड़ेगा महायुद्ध!

First ₹100 Cr Opener: यह पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने ओपनिंग डे पर ही ₹100 करोड़ नेट का आंकड़ा छुआ।

Overseas Market: फिल्म को नॉर्थ अमेरिका और यूके में अच्छा रिस्पांस मिल रहा और रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है।

क्यों पसंद आ रही है ‘धुरंधर 2’?

फिल्म की कहानी जसकीरत सिंह रंगी (Ranveer Singh) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड और राजनीतिक गलियारों में एक जासूस (Hamza Ali Mazari) बनकर घुसता है। फिल्म का निर्देशन, बैकग्राउंड स्कोर और रणवीर सिंह की इंटेंस परफॉरमेंस को दर्शक काफी सराह रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन के किरदारों ने भी फिल्म में जान फूंक दी है।

क्या ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी फिल्म?

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से ‘धुरंधर 2’ आगे बढ़ रही है, यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘दंगल’ (₹2070 Cr) के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है। अगले कुछ दिनों में ईद की छुट्टियां भी हैं, जिसका फायदा फिल्म को मिलना तय है।

Ankit KUMAR

मेरा नाम अंकित है, में एक प्रोफेशनल न्यूज़ राइटर हूँ, हम आपको PrimeDailyTimes.com पर तेज़, भरोसेमंद खबरें शेयर करते है ,हम मनोरंजन और खेल जैसे विषयों को सरल भाषा में कवर करते है , इस इंडस्ट्री में मुझे कई वर्षों के अनुभव है। मेरा लक्ष्य है पाठकों को रियल-टाइम, उपयोगी और निष्पक्ष खबरें उपलब्ध कराना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment