बॉलीवुड स्टार्स
साउथ स्टार्स टीवी सितारे बॉलीवुड फिल्म हॉलीवुड फिल्म सीरीज़ रिव्यू जियोहॉटस्टार नेटफ्लिक्स अमेज़न प्राइम ज़ी5 / सोनीलिव क्रिकेट तड़का वेब स्टोरी

‘धुरंधर 2’ की शूटिंग में बड़ी लापरवाही: BMC ने आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस को किया गया ब्लैकलिस्ट, जानें क्या है पूरा मामला?

On: February 17, 2026 9:45 PM
Follow Us:
DHURANDHAR 2

बॉलीवुड निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की आगामी फिल्म ‘धुरंधर 2’ विवादों में घिर गई है। शूटिंग के दौरान मुंबई नगर निगम (BMC) ने नियमों के उल्लंघन के आरोप में प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दी है।

क्या है पूरा विवाद?

मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर 2′ की शूटिंग मुंबई के एक संवेदनशील इलाके में की जा रही थी। आरोप है कि शूटिंग के लिए तय अनुमतियों, समय-सीमा और सुरक्षा नियमों का पालन ठीक ढंग से नहीं किया गया। इसके अलावा, स्थानीय प्रशासन को पहले से दी गई जानकारी और वास्तविक शूटिंग गतिविधियों में भी अंतर पाया गया है ।

मुख्य उल्लंघन निम्नलिखित हैं :-

  • अनाधिकृत निर्माण: शूटिंग के लिए बिना परमिशन लिए अस्थाई ढांचे (Sets) तैयार करना।
  • ट्रैफिक नियमों का पालन ना करना : बिना मंजूरी के सड़क ब्लॉक करना, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हुई।
  • सुरक्षा मानकों की अनदेखी: साइट पर सुरक्षा से जुड़े नियमों को ताक पर रखा गया।

BMC की कठोर कार्रवाई

स्थानीय लोगों की शिकायतों और जाचोपरांत BMC के अधिकारियों ने पाया कि प्रोडक्शन हाउस के पास कई जरूरी अनुमतियां (Permissions) नहीं थीं।

  • प्रोडक्शन हाउस को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया ।
  • शूटिंग को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया।
  • भारी जुर्माना लगाने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई ।

फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर संकट के बादल?

आदित्य धर की फिल्म को एक बड़ा झटका माना जा रहा है। ‘धुरंधर 2’ एक बड़े बजट की फिल्म है और इस कानूनी कार्रवाई के कारण फिल्म का शेड्यूल बिगड़ सकता है, जिससे निर्माताओं को करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है।

📢यह भी पढ़ें  Dhurandhar Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह की धुरंधर ने तोड़े रिकॉर्ड्स, धुरंधर मूवी आपको देखना चाहिए या नहीं पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Ankit KUMAR

मेरा नाम अंकित है, में एक प्रोफेशनल न्यूज़ राइटर हूँ, हम आपको PrimeDailyTimes.com पर तेज़, भरोसेमंद खबरें शेयर करते है ,हम मनोरंजन और खेल जैसे विषयों को सरल भाषा में कवर करते है , इस इंडस्ट्री में मुझे कई वर्षों के अनुभव है। मेरा लक्ष्य है पाठकों को रियल-टाइम, उपयोगी और निष्पक्ष खबरें उपलब्ध कराना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment