बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) एक बार फिर अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं। फिल्म के टीजर और गानों ने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी थी, लेकिन अब इसके नाम एक ऐसी उपलब्धि जुड़ गई है धुरंधर फिल्म का धमाकेदार गाना Fa9la दमदार लिरिक्स, अलग कॉन्सेप्ट और ज़बरदस्त परफॉर्मेंस के चलते यह गाना हर प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। जिसने भारतीय सिनेमा का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। फिल्म ‘धुरंधर’ के सुपरहिट गाने ‘Fa9la’ ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
क्या है इस गाने Fa9la की खासियत?
बहरीन के म्यूजिशियन फ्लिपराची ने अपने गाने Fa9la की जबरदस्त ग्लोबल सफलता के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह गाना दुनिया भर में डांस और म्यूजिक पसंद करने वालों के बीच काफी वायरल हुआ है।

बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में सुनाई दिए इस गाने ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट्स में सबसे लंबे समय तक टॉप पर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब इस उपलब्धि ने फ्लिपराची को रातोरात भारत में एक बड़ा नाम बना लिया है। रैपर ने अपनी इस खुशी को एक वीडियो के जरिए शेयर किया है।
क्या रैपर फ्लिपराची ने कहा?
‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में नाम आने के बाद अपनी इस बड़ी सफलता पर रिएक्शन देते हुए फ्लिपराची ने कहा, ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स , हबीबी! यह एहसास बहुत ही शानदार है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि यह गाना उस भाषा (हिंदी) में लोकप्रिय हुआ, जिसमें इसे गाया ही नहीं गया था। उन्होंने बताया कि जब वे एक फोटोशूट में व्यस्त थे, तब उन्हें यह खबर मिली कि उनका गाना एक साथ चार अलग-अलग चार्ट्स में टॉप पर है।फिल्म ‘धुरंधर’ में सुनाई दिए इस गाने ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट्स में सबसे लंबे समय तक टॉप पर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ‘धुरंधर’ में सुनाई दिए इस गाने ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट्स में सबसे लंबे समय तक टॉप पर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। Fa9la गाना चार बड़े चार्ट्स — टॉप 100 आर्टिस्ट, हॉट 100 गाने, टॉप 50 खलीजी, और टॉप 50 अरेबिक हिप हॉप — सभी बिलबोर्ड अरबिया द्वारा बनाए गए चार्ट्स में टॉप पर ट्रेंड कर रहा है।
‘ Fa9la’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है
जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, यह गाना थिएटर से निकलकर सीधे लोगों के फोन तक पहुंच गया यूट्यूब, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने लगा। लाखों व्यूज़, हज़ारों रील्स और फैंस के जबरदस्त रिएक्शन ने इसे रिकॉर्ड-ब्रेकिंग हिट बना दिया, जिसका नतीजा अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में सामने आया है। फिल्म की कमाई में भी इस गाने ही सबसे बड़ा योगदान है।
भारत टूर पर फ्लिपराची
सिंगर और रैपर फ्लिपराची के इंडिया टूर की शुरुआत 14 मार्च 2026 से होगी। अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से फ्लिपराची ने इसकी जानकारी दी है। म्यूजिक टूर की बाकी तारीखो और शहर की की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। इसके लिए उन्होंने इंडियन फैंस से सजेशन मांगे है।









