कलर्स टीवी का सबसे लोकप्रिय और मनोरंजन से भरपूर कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स (Laughter Chefs) अपने तीसरे सीजन मे दर्शकों का दिल जीतने मे कामयाब रही । हंसी, मजाक और किचन की अफरा-तफरी के बीच आखिरकार इस सीजन को अपना विनर मिल गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘टीम कांटा’ और ‘टीम छुरी’ के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। शेफ हरपाल ने दोनों टीम को मालपुआ बनाने की चुनौती दी थी। जानिए किसने बाजी मारी और ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
Team Kaanta :– विजेता टीम
- अली गोनी
- जन्नत जुबैर
- कृष्णा अभिषेक
- कश्मीरा शाह
- समर्थ जुरेल
- अभिषेक कुमार
इन सभी ने अपने मनोरंजक अंदाज़ और शानदार कुकिंग स्किल से जजेस को प्रभावित किया।
फाइनल बैटल
ग्रैंड फिनाले में शेफ हरपाल सिंह सोखी ने दोनों टीमों को एक खास “स्टार शेप मालपुआ” डिश बनाकर दिखाने का चैलेंज दिया, जिसमें ‘Team Kaanta’ ने अपनी क्रिएटिविटी से जीत हासिल की।
शो मे खास आकर्षण
शो भारती सिंह द्वारा होस्ट किया गया, जिन्होंने अपनी कॉमेडी टाइमिंग से माहौल को और मज़ेदार बनाया।
लाफ्टर शेफ 3 में कई बड़े टीवी स्टार्स ने हिस्सा लिया, जिससे सीजन बहुत हाई-एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग रहा।











