Rajpal Yadav Tihar Jail Update: बॉलीवुड के चहेते कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में बंद कॉमेडियन राजपाल यादव के केस की आज 12 फरवरी को अहम सुनवाई होनी है। इस बीच, फिल्म इंडस्ट्री से जो खबर सामने आ रही है, उसने करोड़ो फैंस का दिल जीत लिया है। सलमान खान, अजय देवगन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दिग्गज सितारे राजपाल की मदद के लिए मसीहा बनकर खड़े हो गए हैं।

सुनवाई पर टिकी है सबकी नजरे
राजपाल यादव एक पुराने वित्तीय/कानूनी विवाद के चलते न्यायिक हिरासत में हैं। राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी के अनुसार, आज दिल्ली की अदालत में अभिनेता की जमानत (Bail) याचिका पर सुनवाई होगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आज राजपाल को राहत मिल सकती है। 5 फरवरी को आत्मसमर्पण करने के बाद से ही राजपाल यादव जेल में हैं। कोर्ट ने साफ कहा था कि सेलिब्रिटी होने के नाते उन्हें कोई विशेष रियायत नहीं मिलेगी और पहले उन्हें सरेंडर करना होगा। माना जा रहा है कि इस सुनवाई से उनके भविष्य को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है।
बॉलीवुड का मिला साथ
जब राजपाल यादव ने भावुक होकर कहा कि “मेरे पास पैसे नहीं हैं, मैं यहां अकेला हूं,” तब पूरी इंडस्ट्री उनको सपोर्ट करने के लिए आगे आ गई ।
सलमान खान ,अजय देवगन: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों ने राजपाल की आर्थिक मदद करने और उन्हें इस संकट से बाहर निकालने का आश्वासन दिया है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी: बताया जा रहा है कि नवाजुद्दीन ने न सिर्फ निजी तौर पर राजपाल से संपर्क किया , बल्कि उनकी मदद के लिए आर्थिक सपोर्ट के लिए हाथ भी बढ़ाया है।
सोनू सूद ने राजपाल को अपनी अगली फिल्म में रोल ऑफर किया है और साइनिंग अमाउंट के तौर पर मदद पहुंचाई है।
अन्य सितारे: मीका सिंह, तेज प्रताप यादव और राव इंद्रजीत सिंह ने भी लाखों की मदद का ऐलान किया है।
पूरा मामला जाने (Rajpal Yadav Case History)
राजपाल यादव की ये मुसीबत सन 2010 से शुरू हुई थी। उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘अता पता लापता‘ के निर्माण के लिए ₹5 करोड़ का लोन लिया था।
- फिल्म की असफलता: फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।
- चेक बाउंस: कर्ज चुकाने के लिए जो चेक दिए गए, वे बाउंस हो गए।
- ब्याज का बोझ: समय के साथ जुर्माना और ब्याज जुड़कर यह राशि ₹9 करोड़ तक पहुंच गई।
- कोर्ट का सख्त रुख: दिल्ली हाई कोर्ट ने बार-बार मोहलत देने के बाद अंततः राजपाल को जेल जाने का आदेश दिया।
| अपडेट | जानकारी |
| सुनवाई की तारीख | 12 फरवरी, 2026 |
| जेल का नाम | तिहाड़ जेल, दिल्ली |
| मुख्य आरोप | ₹9 करोड़ का चेक बाउंस केस |
| समर्थक सितारे | सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, नवाजुद्दीन सिद्दीकी |









