बॉलीवुड स्टार्स
साउथ स्टार्स टीवी सितारे बॉलीवुड फिल्म हॉलीवुड फिल्म सीरीज़ रिव्यू जियोहॉटस्टार नेटफ्लिक्स अमेज़न प्राइम ज़ी5 / सोनीलिव क्रिकेट तड़का वेब स्टोरी

Thalapathy Vijay Divorce Rumors: क्या टूट रही है थलपति विजय और संगीता की 24 साल की शादी ?

On: March 8, 2026 9:34 PM
Follow Us:
vijay divorce rumour

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ‘बादशाह’ और ‘थलपति’ के नाम से मशहूर अभिनेता विजय (Vijay) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर ने तहलका मचा दिया है कि विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरलिंगम (Sangeetha Sornalingam) के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। चर्चा तो यहाँ तक है कि दोनों तलाक की राह पर हैं।

क्यों उड़ी तलाक की खबरें?

विजय और संगीता की शादी को 24 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि थलपति विजय और उनकी पत्नी के रिश्ते में तनाव चल रहा है। पिछले कुछ समय से संगीता को विजय के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं देखा गया।

  • एटली की पत्नी की गोद भराई: निर्देशक एटली की पत्नी की ‘बेबी शावर’ सेरेमनी में विजय अकेले पहुंचे थे।
  • वरिसु (Varisu) फिल्म का ऑडियो लॉन्च: विजय की फिल्म ‘वरिसु’ के बड़े इवेंट में भी संगीता नदारद रहीं, जिससे फैंस के बीच हलचल शुरू हो गई।

जिंदगी की मुश्किलों पर विजय ने क्या कहा

हाल ही में एक इंटरव्यू और सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान विजय ने जिंदगी की परेशानियों को लेकर एक भाबुकात्मक बात कही थी। उन्होंने कहा कि:

जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन हमें हर परिस्थिति में मजबूत बने रहना चाहिए।

उनकी इस बात को फैंस ने काफी पसंद किया और सोशल मीडिया पर यह बयान तेजी से वायरल हो गया।

संगीता पर वायरल दावे

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि संगीता अब विजय के साथ चेन्नई वाले घर में नहीं रह रही हैं और वह अपने बच्चों के साथ लंदन में रह रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि संगीता पति के कुछ फैसलों मे वैचारिक मतभेद था जिससे वह खुश नहीं थीं, जिसके बाद उन्होंने दूरी बनाने का फैसला किया।

📢यह भी पढ़ें  Jana Nayagan Release Date Update: क्या पोंगल पर रिलीज होगी थलपति विजय की आखिरी फिल्म? जानें लेटेस्ट अपडेट

संगीता और विजय ने अगस्त 1999 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं, बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या शशा। उन्होंने हिंदू और ईसाई दोनों परंपराओं के अनुसार शादी की। विजय जल्द ही अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ में नजर आएंगे। ये उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू होने से पहले अंतिम फिल्म है। उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) की शुरुआत की घोषणा के साथ 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने का इरादा जताया था। साथ ही उन्होंने एक्टिंग से रिटायर होने का ऐलान भी किया था। फिल्म ‘जन नायगन‘ को जनवरी में रिलीज से कुछ दिन पहले टाल दिया गया था। अभी तक ये फिल्म सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाई है।

Ankit KUMAR

मेरा नाम अंकित है, में एक प्रोफेशनल न्यूज़ राइटर हूँ, हम आपको PrimeDailyTimes.com पर तेज़, भरोसेमंद खबरें शेयर करते है ,हम मनोरंजन और खेल जैसे विषयों को सरल भाषा में कवर करते है , इस इंडस्ट्री में मुझे कई वर्षों के अनुभव है। मेरा लक्ष्य है पाठकों को रियल-टाइम, उपयोगी और निष्पक्ष खबरें उपलब्ध कराना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment