The 50 Reality Show Updates: भारतीय रियलिटी शो की दुनिया में तहलका मचाने वाले नए शो ‘The 50’ का आगाज धमाकेदार रहा, लेकिन एक खिलाड़ी के लिए यह शुरुआत दुखद रही। शो के पहले ही दिन वंशज सिंह (Vanshaj Singh) को एलिमिनेट हो कर बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। अब खेल में 49 जांबाज खिलाड़ी बचे हैं, जिनके बीच जीत की असली जंग और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाली है।ओपनिंग शो मे हिमेश रेशमिया ने अपने गानों से सुर लगाकर शो मे चार चाँद लगा दिए।
वंशज सिंह का पहले ही दिन सफर हुआ खत्म
‘The 50‘ एक ऐसा फॉर्मेट है जहाँ टास्क मे गलतियों की गुंजाइश न के बराबर है। वंशज सिंह, जिनसे फैंस को काफी उम्मीदें थीं, शो की पहली ही चुनौती में फेल हो गए।उन्हें म्यूजिकल चेयर मे हार के बाद सभी टीम के कप्तान ने एलिमिनेट के लिए नोमीनेट कर दिया। इस अचानक हुए एलिमिनेशन ने न केवल दर्शकों को चौंका दिया है, बल्कि शो के बाकी 49 कंटेस्टेंट्स के पसीने छुड़ा दिए हैं।

The 50 एक यूनिक रियलिटी शो है जिसमें:
- 50 कंटेस्टेंट्स
- पावर गेम , स्ट्रैटेजी और सर्वाइवल का गेम
- हर टास्क में एलिमिनेट होने का खतरा
यह शो अपनी तरह का अनोखा रियलिटी गेम शो है। शो सिर्फ फिजिकल स्ट्रेंथ नहीं बल्कि दिमागी खेल पर भी आधारित है, जहां एक गलत चाल आपको बाहर का रास्ता दिखा सकती है। वंशज के बाहर होने के बाद अब मुकाबला और भी कड़ा और दिलचस्प हो गया है।
देखना है अब अगला नंबर किसका है। आगे और भी रोमांच आने वाला है। जिसमे नए एलियांज बनेंगे और एलिमिनेशन देखने को मिलेंगे।











