बॉलीवुड स्टार्स
साउथ स्टार्स टीवी सितारे बॉलीवुड फिल्म हॉलीवुड फिल्म सीरीज़ रिव्यू जियोहॉटस्टार नेटफ्लिक्स अमेज़न प्राइम ज़ी5 / सोनीलिव क्रिकेट तड़का वेब स्टोरी

Richest Actors in India 2026: शाहरुख खान से लेकर नागार्जुन तक, ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर अभिनेता

On: March 2, 2026 7:29 PM
Follow Us:
TOP 10 RICHEST ACTOR

भारतीय सिनेमा (Bollywood) अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अरबों की कमाई का बिजनेस बन चुका है। साल 2026 में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री (Tollywood & Kollywood) के सितारों ने कमाई के मामले में ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाई है।

आइए देखते हैं Top 10 Richest Actors in India 2026 की लेटेस्ट लिस्ट मे किसको जगह मिली है –

1. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

बॉलीवुड के ‘किंग खान’ लम्बे समय से इस लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज हैं। 2026 में शाहरुख खान की कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग 12,931 करोड़ रुपये आँकी गई है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment), IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और बड़े ब्रांड प्रमोशन हैं।

2. नागार्जुन अक्किनेनी (Nagarjuna Akkineni)

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन ने अपनी बिजनेस और अभिनय से सबको पीछे छोड़ दिया है। वह लगभग 5,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के दूसरे सबसे अमीर अभिनेता हैं। उनके पास अन्नपूर्णा स्टूडियो और कई रियल एस्टेट मे निवेश हैं।

3. सलमान खान (Salman Khan)

बॉलीवुड मे ‘भाईजान’ से मशहूर यानी सलमान खान 3,225 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के साथ तीसरे स्थान पर हैं। फिल्मों के अलावा, उनका ब्रांड ‘बीइंग ह्यूमन’ (Being Human) और बिग बॉस जैसे टीवी शो उनकी कमाई के बड़े स्रोत हैं।

4. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति 3,100 करोड़ रुपये है। ऋतिक की कमाई में उनके फिटनेस ब्रांड HRX का बहुत बड़ा हाथ है, जो आज भारत के सबसे सफल एथलीजर ब्रांड्स में से एक है।

📢यह भी पढ़ें  Rajpal Yadav Case Updates: तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की आज कोर्ट में पेशी, सलमान-अजय और नवाजुद्दीन ने मदद के लिए आए।

5.अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अपनी मेहनत और रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। साल 2026 में अक्षय कुमार की कुल संपत्ति 2,250 करोड़ रुपये के करीब है। वह हर साल 3-4 फिल्में करते हैं और विज्ञापनों से भी मोटी रकम वसूलते हैं।

6. आमिर खान (Aamir Khan)

‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहे जाने वाले आमिर खान इस लिस्ट में 1,862 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ छठे नंबर पर हैं। आमिर खान मुख्य रूप से फिल्म प्रोडक्शन और चुनिंदा लेकिन ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अपनी संपत्ति बढ़ाते हैं।

7. चिरंजीवी (Chiranjeevi)

साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी की नेट वर्थ 1,750 करोड़ रुपये है। चार दशकों से सिनेमा पर राज कर रहे चिरंजीवी की कमाई फिल्मों के साथ-साथ उनके विभिन्न बिजनेस वेंचर्स से आती है।

8.अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज भी कमाई के मामले में युवाओं को टक्कर दे रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति 1,680 करोड़ रुपये है। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ और विज्ञापनों के जरिए उनकी आय निरंतर बढ़ रही है

9. वेंकटेश दग्गुबाती (Venkatesh Daggubati)

साउथ सुपरस्टार वेंकटेश 1,650 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी वित्तीय स्थिरता उनके सफल फिल्मी करियर और पारिवारिक बिजनेस नेटवर्क की वजह से है।

10. राम चरण (Ram Charan)

‘RRR’ की ग्लोबल सफलता के बाद राम चरण की लोकप्रियता और संपत्ति दोनों में उछाल आया है। 2026 में उनकी कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये के आसपास है। वह फिल्मों के अलावा एयरलाइन और हॉर्स राइडिंग क्लब जैसे व्यवसायों में भी अपनी सक्रियता बनाये हुए हैं।

Ankit KUMAR

मेरा नाम अंकित है, में एक प्रोफेशनल न्यूज़ राइटर हूँ, हम आपको PrimeDailyTimes.com पर तेज़, भरोसेमंद खबरें शेयर करते है ,हम मनोरंजन और खेल जैसे विषयों को सरल भाषा में कवर करते है , इस इंडस्ट्री में मुझे कई वर्षों के अनुभव है। मेरा लक्ष्य है पाठकों को रियल-टाइम, उपयोगी और निष्पक्ष खबरें उपलब्ध कराना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment