साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस कपल की शादी की खबरें अब हकीकत में बदलती हुई दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर विजय के घर की सजावट का वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
विजय देवरकोंडा का घर रोशनी से जगमगाया
हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित विजय देवरकोंडा का घर इस वक्त फूलों और बिजली की लड़ियों से सजा हुआ है। वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि ‘एनिमल’ स्टार रश्मिका मंदाना अब बहुत जल्द देवरकोंडा परिवार की बहू बनने वाली हैं। हालांकि, अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है, लेकिन घर मे हो रही तैयारियां कुछ और ही इशारा कर रही हैं।

Vijay-Rashmika Wedding: उदयपुर में ‘रॉयल वेडिंग’ होने की संभावना
सूत्रों की मानें तो यह जोड़ा राजस्थान के उदयपुर में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधेगा।
- शादी की तारीख: 26 फरवरी 2026 (संभावित)
- वेडिंग वेन्यू: उदयपुर का एक आलीशान पैलेस।
- प्री-वेडिंग फंक्शन्स: 24 फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है।
सिक्योरिटी और नो-फोन पॉलिसी।
विक्की-कैटरीना और कियारा-सिद्धार्थ की तरह ही विजय और रश्मिका भी अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी को तैनात किया गया है और मेहमानों के लिए ‘नो-फोन पॉलिसी’ लागू की जा सकती है।
हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन।
उदयपुर में शादी के बाद, 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित होने की चर्चा है। इसमें साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों के शामिल होने की उम्मीद है।
क्या सच में लेंगे सात फेरे?
फिलहाल ये खबरें अफवाहों और सूत्रों पर आधारित हैं जिसकी कोई आधिकारिक पुस्टि नही हुई है । जब तक विजय या रश्मिका खुद कोई बयान नहीं देते, तब तक कुछ भी पुख्ता तौर पर कहना मुश्किल है। लेकिन इतना तय है कि अगर ये खबर सच निकली, तो यह साल की सबसे बड़ी सेलेब्रिटी वेडिंग होगी।









