Zootopia 2 OTT Release Date: सिनेमाघरों में Zootopia 2 की धूम मची हुई है! हमारी पसंदीदा जोड़ी Judy Hopps और Nick Wilde एक बार फिर एक नए और खतरनाक मिशन पर लौट आए हैं। भारत में यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को रिलीज हो चुकी है और इसमें श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने जुडी हॉप्स के लिए अपनी आवाज़ दी है, जिससे हिंदी दर्शकों में इसका जबरदस्त क्रेज है।
लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जो इस फिल्म को अपने घर के सोफे पर बैठकर देखना चाहते हैं,सिनेमाघर नहीं अपने मोबाइल पे तो सबसे बड़ा सवाल यही है की Zootopia 2 की OTT रिलीज़ डेट (OTT Release Date) क्या है?
यहाँ जानिए फिल्म की स्ट्रीमिंग और डिजिटल प्रीमियर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी।
Zootopia 2 OTT पर कब रिलीज होगी? (When Can You Stream It?)
डिज्नी (Disney) ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन Moana 2 और Frozen 2 जैसे बड़े एनिमेटेड हिट्स के पैटर्न को देखकर हम एक सटीक अनुमान लगा सकते हैं।आम तौर पर, डिज्नी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए 90 से 100 दिनों की थिएट्रिकल विंडो (सिनेमाघरों में चलने का समय) रखता है।
- सिनेमा रिलीज़: नवंबर 2025
- संभावित OTT रिलीज़: मार्च 2026
अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा पैसा कमाई करती है, तो डिज्नी इसे ओटीटी पर लाने में थोड़ी और देरी कर सकता है, जिसका मतलब है कि आपको मार्च 2026 के मध्य तक इंतज़ार करना पड़ सकता है।
Zootopia 2 ऑनलाइन कहाँ देखें? (Where to Watch Online?)
चूंकि Zootopia 2 एक ‘वॉल्ट डिज्नी एनिमेशन स्टूडियो’ की फिल्म है, इसलिए यह विशेष रूप से भारत में Disney+ Hotstar पर ही स्ट्रीम होगी।नेटफ्लिक्स (Netflix) या अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime) पर इसके आने की उम्मीद न रखें। इसे देखने के लिए आपके पास Disney+ Hotstar का एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।
क्या फिल्म किराये (Rent) पर उपलब्ध होगी?
जी हाँ! Disney+ Hotstar पर फ्री (सब्सक्राइबर्स के लिए) होने से पहले, आप इसे डिजिटल स्टोर्स पर खरीद या किराये (Rent) पर ले सकेंगे। यह सुविधा आमतौर पर फिल्म रिलीज के 45-60 दिनों बाद शुरू हो जाती है।
- अनुमानित VOD रिलीज़: जनवरी 2026
- प्लेटफ़ॉर्म: Apple TV+, Amazon Prime Video Store, Google Play Movies
फिल्म की कहानी में क्या नया है?
इस सीक्वल में, जुडी और निक अब ZPD में ऑफिशियल पार्टनर हैं। उनका नया मिशन एक रहस्यमय रेप्टाइल (सरीसृप), Gary De’Snake को पकड़ना है, जो शहर में उथल-पुथल मचा रहा है। फिल्म में ‘मार्श मार्केट’ जैसे नए इलाके दिखाए गए हैं जो पहले कभी नहीं देखे गए। और हाँ, हिंदी में श्रद्धा कपूर की आवाज़ ने जुडी के किरदार में चार चाँद लगा दिए हैं!
अगर आप इस सस्पेंस और कॉमेडी को मिस नहीं करना चाहते, तो अभी सिनेमाघरों में जाकर देख सकते है। लेकिन अगर आप स्ट्रीमिंग के शौकीन हैं, तो अपनी डायरी में मार्च 2026 मार्क कर लें, किउ की यह फिल्म Disney+ Hotstar पर उस समय तक दस्तक देगी।
Zootopia 2 Box Office Collection
भारत में भी, श्रद्धा कपूर की डबिंग और बच्चों के बीच फिल्म की लोकप्रियता के कारण, इसने अब तक ₹75 करोड़ (Net) की कमाई कर ली है, जो किसी भी हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उम्मीद है कि नए साल (New Year 2026) तक यह फिल्म भारत में ₹100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू लेगी।
| Category (श्रेणी) | Collection (कमाई) | टिप्पणी (Note) |
| Worldwide Gross (दुनिया भर में) | $850 Million (लगभग) | $1 Billion क्लब की ओर तेज़ रफ़्तार |
| USA Domestic (अमेरिका) | $340 Million | छुट्टियों के सीजन का बड़ा फायदा |
| India Net Collection (भारत) | ₹75 Crore | एनिमेटेड फिल्मों के लिए रिकॉर्ड तोड़ |
| India Gross Collection | ₹90 Crore | (Tax सहित) |
| Opening Weekend (Global) | $155 Million | जबरदस्त शुरुआत |
| Verdict (फैसला) | Blockbuster (ब्लॉकबस्टर) | साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल |
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Prime Daily Times के साथ बने रहें!












