Drishyam 3 The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।इस फिल्म ने पहले ही दिन धमाकेदार ओपनिंग दर्ज की थी। विजय सालगांवकर बनकर लौटे अजय देवगन की इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई करते हुए भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
दूसरे दिन कितनी हुई Drishyam 3 की कमाई?
2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई Drishyam 3: The Conclusion ने पहले दिन ही शानदार शुरुआत की थी।यह अजय देवगन की सबसे जयदा ओपनिंग कलेक्शन वाली फिल्म बन गयी है फिल्म ने भारत में करीब 66.75 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया था।
वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने करीब 53.50 करोड़ रुपये नेट की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का भारत में दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन लगभग 115.50 करोड़ रुपये हो गया।
‘दृश्यम 3’ का 2 दिनों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड (India Net)
| दिन | इंडिया नेट कलेक्शन |
|---|
| Day 1 | ₹66.75 करोड़ |
| Day 2 | ₹53.50 करोड़ |
| कुल | ₹115.50 करोड़ |
Worldwide Collection भी शानदार रहा
सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी Drishyam 3 को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया।
इसके बाद फिल्म का दो दिनों का Worldwide Gross Collection करीब ₹177.10 करोड़ पहुंच गया है।
अजय देवगन के करियर की सबसे तेज 100 करोड़ी फिल्म
‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे तेज 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले उनकी फिल्मों जैसे तान्हाजी और सिंघम अगेन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन ‘दृश्यम 3’ ने महज 48 घंटों में जिस रफ्तार से कमाई की है, उसने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
क्या 200 करोड़ क्लब में पहुंचेगी Drishyam 3?
दो दिनों में ₹115 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई और करीब ₹177 करोड़ के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के बाद अब नजरें रविवार के कलेक्शन पर हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अपने शुरुआती वीकेंड में 200 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड आंकड़े के बेहद करीब पहुंच सकती है।
अगर रविवार को फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आता है, तो ‘दृश्यम 3’ के लिए आगे का बॉक्स ऑफिस सफर और भी शानदार हो सकता है।
‘दृश्यम 3’ की इस ऐतिहासिक सफलता का राज क्या है ?
- फ्रेंचाइजी की जबरदस्त लॉयल्टी: 2 अक्टूबर, पाव भाजी और स्वामी चिन्मयानंद के सत्संग वाली थ्योरी ने पिछले 10 सालों में दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। दर्शक विजय सलगांवकर के अंतिम फैसले (The Conclusion) को देखने के लिए बेताब थे।
- मजबूत स्टारकास्ट और नई एंट्री: अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता की पुरानी केमिस्ट्री तो है ही, साथ ही इस बार जयदीप अहलावत की धमाकेदार एंट्री ने फिल्म के सस्पेंस को दोगुना कर दिया है।
- मजबूत स्टारकास्ट और नई एंट्री: अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता की पुरानी केमिस्ट्री तो है ही, साथ ही इस बार जयदीप अहलावत की धमाकेदार एंट्री ने फिल्म के सस्पेंस को दोगुना कर दिया है।











