IPL 2026 MS Dhoni Return News: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर रहने के बाद, दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अब मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। सीजन की खराब शुरुआत के बाद लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी चेन्नई की टीम अब और भी मजबूत होने वाली है।
किस मैच मे होगी धोनी की वापसी?
मीडिया रिपोर्ट्स (The Indian Express) के अनुसार, एमएस धोनी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी कर सकते है। यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि इसी मैदान पर धोनी ने 2011 में भारत को वर्ल्ड कप जिताया था।
धोनी सीजन की शुरुआत से पहले ही काफ स्ट्रेन (Calf Strain) की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें शुरुआती 5 मैचों से बाहर बैठना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे है।
CSK की शानदार वापसी: जीत की हैट्रिक पर नजर
IPL 2026 के पहले तीन मैच हारने के बाद, रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई ने जबरदस्त वापसी की है :-
- दिल्ली कैपिटल्स (DC): को 23 रनों से हराया (संजू सैमसन का शानदार शतक)।
- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): को 32 रनों से दी मात।
लगातार दो जीत के साथ CSK अब पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर पहुंच गई है और धोनी की वापसी टीम के मनोबल को सातवें आसमान पर ले जाएगी।
धोनी की वापसी से क्या बदलेगा?
धोनी के आने से न केवल विकेटकीपिंग मजबूत होगी, बल्कि मिडिल आर्डर मे फिनिशिंग की समस्या भी हल हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भी खेल सकते हैं या फिर संजू सैमसन एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे और धोनी कीपिंग ग्लव्स थामेंगे।
CSK की प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत
लगातार जीत और अब धोनी की संभावित वापसी से CSK की प्लेऑफ की राह आसान होती दिख रही है। टीम का संतुलन और अनुभव उन्हें बाकी टीमों से अलग बनाता है।

| मैच | विपक्षी टीम | तारीख | वेन्यू |
| 27वां मैच | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 18 अप्रैल | हैदराबाद |
| 33वां मैच | मुंबई इंडियंस (MI) | 23 अप्रैल | मुंबई (धोनी की संभावित वापसी) |









