बॉलीवुड स्टार्स
साउथ स्टार्स टीवी सितारे बॉलीवुड फिल्म हॉलीवुड फिल्म जियोहॉटस्टार नेटफ्लिक्स अमेज़न प्राइम ज़ी5 / सोनीलिव क्रिकेट तड़का वेब स्टोरी

IPL 2026: एक ही साल में वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू बनी ‘रॉकेट’, जानें कितने गुना बढ़े विज्ञापन रेट

On: April 14, 2026 11:10 PM
Follow Us:
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का मैदान पर उत्साह मनाते हुए एक ग्राफिक पोस्टर, जिसमें उनकी रॉकेट की तरह बढ़ती ब्रांड वैल्यू और विज्ञापन रेट्स को दर्शाया गया है।"

IPL 2026 Vaibhav Suryavanshi Brand Value: आईपीएल 2026 में अगर किसी एक खिलाड़ी के नाम की गूंज सबसे ज्यादा है, तो वह हैं राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)। महज 15 साल की उम्र में मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले वैभव न सिर्फ रनों की बारिश कर रहे हैं और गेंदबाजों के साथ खेलवाड़ कर रहे है , बल्कि विज्ञापन की दुनिया (Endorsement World) में भी उनकी डिमांड ‘रॉकेट’ की रफ्तार से बढ़ रही है ।

पिछले एक साल में वैभव की ब्रांड वैल्यू और प्रति विज्ञापन फीस में जो उछाल आया है, उसने क्रिकेट जगत के दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है।

5 से 7 गुना बढ़ी ब्रांड वैल्यू

साल 2025 के अंत तक वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू करीब 1.5 से 2 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई थी। लेकिन U-19 वर्ल्ड कप 2026 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने और आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद, अब उनकी ब्रांड वैल्यू 8 से 12 करोड़ रुपये के बीच पहुंच गई है।

प्रति विज्ञापन (Ad Rates) की फीस में ‘बंपर’ इजाफा

मैदान पर वैभव का स्ट्राइक रेट जितना तूफानी है, विज्ञापनों के लिए उनकी फीस मे भी उतनी ही तेजी से इजाफा हुआ है ।

पहले के रेट्स: आईपीएल 2026 से पहले वैभव प्रति विज्ञापन 5 से 15 लाख रुपये चार्ज करते थे, जिसमें ज्यादातर डिजिटल और रीजनल ब्रांड्स शामिल थे।

मौजूदा रेट्स: अब बड़े नेशनल ब्रांड्स वैभव को साइन करने के लिए लाइन में लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनकी एक विज्ञापन की फीस 75 लाख से 1.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

हाल ही में उन्होंने Complan जैसे बड़े नेशनल ब्रांड के साथ करार किया है, जो उनकी बढ़ती साख का सबूत है।

📢यह भी पढ़ें  India vs South Africa: यशस्वी जायसवाल का धमाकेदार शतक, मैच में मचाया हंगामा

क्यों बढ़ी वैभव की डिमांड?

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी में ब्रांड्स को ‘फ्यूचर सुपरस्टार’ नजर आ रहा है। इसकी मुख्य वजहें ये हैं:

कम उम्र मे लंबी पारी: 15 साल की उम्र में ऐसा प्रदर्शन उन्हें Gen Z और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बनाता है।

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: आईपीएल 2026 के पहले 4 मैचों में ही उन्होंने 200 रन बना लिए हैं, वो भी 250+ के स्ट्राइक रेट से।

बिहार से निकलकर ग्लोबल स्टेज तक पहुँचने की उनकी कहानी छोटे शहरों और बड़े महानगरों, दोनों जगहों के दर्शकों को प्रेरित करती है।

ऑक्शन वैल्यू vs मार्केट वैल्यू

राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। लेकिन उनकी वर्तमान परफॉर्मेंस को देखते हुए क्रिकेट पंडितों का मानना है कि अगर वह आज ऑक्शन में होते, तो उनकी बोली 20 से 50 करोड़ रुपये तक जा सकती थी। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव ने पहले तीन मैचों में ही करीब 15 गुना रिटर्न (ROI) जनरेट कर दिया है।

Ankit KUMAR

मेरा नाम अंकित है, में एक प्रोफेशनल न्यूज़ राइटर हूँ, हम आपको PrimeDailyTimes.com पर तेज़, भरोसेमंद खबरें शेयर करते है ,हम मनोरंजन और खेल जैसे विषयों को सरल भाषा में कवर करते है , इस इंडस्ट्री में मुझे कई वर्षों के अनुभव है। मेरा लक्ष्य है पाठकों को रियल-टाइम, उपयोगी और निष्पक्ष खबरें उपलब्ध कराना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment