Jailer 2 Hindi Trailer: सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार एक बार फिर बॉक्स ऑफिस हिलाने की तैयारी में हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। ट्रेलर में रजनीकांत का स्वैग, जबरदस्त एक्शन और दमदार डायलॉग्स देखने को मिल रहे हैं। वहीं विद्या बालन का फायर अवतार भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
‘जेलर 2’ में रजनीकांत का फिर दिखेगा अलग स्वैग
सफेद शर्ट और धोती में ‘थलाइवा’ का स्वैग देखने लायक है। पिछली बार जहां कहानी परिवार को बचाने के इर्द-गिर्द थी, वहीं इस बार दांव और बड़ा है। रजनीकांत के वन-लाइनर्स और अनिरुद्ध रविचंदर का हाई-वोल्टेज बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है।
विद्या बालन का दिखा ‘फायर अवतार’
Jailer 2 Hindi Trailer की सबसे ज्यादा चर्चा विद्या बालन को लेकर हो रही है। ट्रेलर में विद्या बालन का अंदाज काफी अलग और दमदार दिखाई देता है।
उनका किरदार फिल्म की कहानी में कितना महत्वपूर्ण है, इसका पूरा खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन ट्रेलर में उनकी मौजूदगी ने फैंस के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्या का इंटेंस लुक और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म के रोमांच को और बढ़ाता नजर आ रहा है।रजनीकांत से सीधी टक्कर: चंद सेकेंड के फ्रेम में ही विद्या बालन और रजनीकांत के बीच का तनाव साफ देखा जा सकता है, जो यह इशारा करता है कि इस बार कहानी में मुकाबला बराबरी का होगा।
कब रिलीज होगी फिल्म?
ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर पहुंचा दिया है। ‘जेलर 2’ हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी बड़े पैमाने पर रिलीज की जाएगी। थलाइवा का यह तूफान बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार दिख रहा है।
Jailer 2 Hindi Trailer: क्यों खास है फिल्म?
- रजनीकांत का दमदार मास अवतार
- विद्या बालन का नया और फायर लुक
- बड़े स्टार्स के कैमियो
- मास एंटरटेनमेंट और कॉमेडी का तड़का
- जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस










