Malaika Arora Mika Singh Wedding : मलाइका अरोड़ा और मीका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में मीका सिंह अपना ‘बैंक बैलेंस’ दिखाकर मलाइका को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। जानिए इस वायरल दावे के पीछे की पूरी सच्चाई।
बॉलीवुड की ‘छैयां छैयां’ गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपनी फिटनेस और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि मलाइका 53 साल की उम्र में जाने-माने सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) के साथ शादी करने जा रही हैं। वीडियो में मीका यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि उनके जैसा अमीर लड़का उन्हें कहीं नहीं मिलेगा ।
लेकिन क्या वाकई मलाइका और मीका शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं? आइए जानते हैं क्या है इस वायरल वीडियो की असली कहानी।
स्टेज पर मीका सिंह ने ऐसा क्या कहा?
यह पूरा मामला हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड शो के दौरान का है, जहां मलाइका अरोड़ा और मीका सिंह दोनों मंच पर मौजूद थे।
मंच पर माहौल को हल्का-फुल्का और मनोरंजक बनाने के लिए मीका सिंह ने अपने अंदाज में कॉमेडी शुरू की। उन्होंने अपना सुपरहिट गाना “मुझसे शादी करोगी” गुनगुनाया और हंसते हुए मलाइका से कहा:-
“मुझसे शादी करोगी? मैं बहुत अमीर हूं, तुम्हें मेरे जितना अमीर लड़का नहीं मिलेगा, बाकी सब गरीब हैं।”
मीका के इस मजाकिया डायलॉग पर वहां मौजूद दर्शक और मलाइका अरोड़ा खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। मलाइका ने मुस्कुराते हुए सिर हिलाया और मीका को गले लगा लिया।
क्या सच में शादी कर रहे हैं दोनों?
सीधा जवाब है :- बिल्कुल नहीं। यह महज एक स्टेज प्रैंक और एंटरटेनमेंट का हिस्सा था।
सोशल मीडिया पर कुछ पेजों ने इस वीडियो क्लिप को काटकर सनसनीखेज हेडलाइन के साथ शेयर करना शुरू कर दिया कि “मलाइका ने मीका का प्रपोजल स्वीकार कर लिया है” या “दोनों शादी करने जा रहे हैं।” वास्तविकता में यह केवल दोस्तों के बीच का एक मजाक था। दोनों ही इंडस्ट्री के पुराने साथी हैं और एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।
अक्सर चर्चा में रहती है मलाइका की निजी जिंदगी
मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर इंटरनेट पर ट्रेंड करती रहती हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बाद फैंस लगातार उनकी निजी जिंदगी से जुड़े हर अपडेट पर नजर रखते हैं। यही वजह है कि जब भी उनका कोई वीडियो सामने आता है, तो वह देखते ही देखते वायरल हो जाता है।https://www.instagram.com/reels/De3Ru63stIY/








