बॉलीवुड स्टार्स
साउथ स्टार्स टीवी सितारे बॉलीवुड फिल्म हॉलीवुड फिल्म जियोहॉटस्टार नेटफ्लिक्स अमेज़न प्राइम ज़ी5 / सोनीलिव क्रिकेट तड़का वेब स्टोरी

नाम बड़े, परफॉर्मेंस जीरो! IPL 2026 के पहले हफ्ते में इन 5 स्टार खिलाड़ियों ने किया फैंस को निराश

On: April 7, 2026 11:45 PM
Follow Us:
आईपीएल 2026 के पहले हफ्ते में फ्लॉप रहे 5 स्टार खिलाड़ी - ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह ,के एल राहुल और कैमरून ग्रीन की निराशाजनक परफॉर्मेंस को दर्शाता एक ग्राफिक पोस्टर। बीच में हिंदी में 'नाम बड़े, परफॉर्मेंस जीरो!' लिखा हुआ है।

IPL 2026 Underperforming Players: आईपीएल 2026 का पहला हफ्ता खत्म हो चुका है और क्रिकेट फैंस को कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। जहां एक तरफ समीर रिज़वी और वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी अपनी चमक बिखेर रहे हैं, वहीं करोड़ों की सैलरी लेने वाले कुछ दिग्गज खिलाड़ी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। आज हम बात करेंगे उन 5 स्टार खिलाड़ियों की, जिनका प्रदर्शन पहले हफ्ते में ‘नाम बड़े और दर्शन छोटे’ जैसा रहा है

1. ऋतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings)

CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से इस सीजन काफी उम्मीदें थी, लेकिन पहले हफ्ते में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा। चेन्नई ने लगातार तीन मैच गंवाए हैं और कप्तान का फॉर्म में न होना इसकी सबसे बड़ी वजह है। गायकवाड़ न तो पावरप्ले में रन बना पा रहे हैं और न ही पारी को लम्बा कर पा रहे है।

2. अर्शदीप सिंह (Punjab kings)

पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मौजूदा सीजन में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। उन्होंने गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ 4 ओवर्स में 42 रन खर्च किए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ भी वह महंगे साबित हुए और 4 ओवर में बिना विकेट लिए 41 रन लुटटए. खास बात यह रही कि उन्होंने गुजरात टाइटन्स के विरुद्ध मुकाबले में 11 गेंदों का ओवर भी फेंका, जो आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर रहा।

3. सूंज सैमसन (Chennai Super Kings)

विकेटकीपर बल्लेबाज सूंज सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक संघर्ष करते नजर आए हैं। तीन मैचों में उन्होंने 6, 7 और 9 रन बनाए हैं, जिससे उनकी फॉर्म पर सवाल खड़े हो गए हैं। संजू हालिया आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के लिए मैच-विनर साबित हुए थे, लेकिन अब उनकी फॉर्म सीएसके के लिए सिरदर्द बन गई है।

📢यह भी पढ़ें  विराट कोहली का शतक: क्या सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूट जाएगा? फुल एनालिसिस

4. कैमरन ग्रीन (Kolkata knight riders)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कैमरन ग्रीन भी अभी तक अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वह चोट के कारण गेंदबाजी नहीं कर सके हैं और बल्लेबाजी में भी ज्यादा योगदान नहीं दे पाए. मुंबई इंडियंस (MI) के विरुद्ध ग्रीन ने 18 रन बनाए। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में वो 2 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हुए

5. केएल राहुल (Delhi Capitals)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल का प्रदर्शन भी चौंकाने वाला रहा है। दो पारियों में वह सिर्फ 1 रन ही बना सके हैं, जबकि टीम उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद कर रही थी। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ राहुल खाता नहीं खोल पाए थे। जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में राहुल ने 1 रन बनाए।

Ankit KUMAR

मेरा नाम अंकित है, में एक प्रोफेशनल न्यूज़ राइटर हूँ, हम आपको PrimeDailyTimes.com पर तेज़, भरोसेमंद खबरें शेयर करते है ,हम मनोरंजन और खेल जैसे विषयों को सरल भाषा में कवर करते है , इस इंडस्ट्री में मुझे कई वर्षों के अनुभव है। मेरा लक्ष्य है पाठकों को रियल-टाइम, उपयोगी और निष्पक्ष खबरें उपलब्ध कराना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment